सांदीपनि विद्यालय में समर कैम्प का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सांदीपनि विद्यालय में ग्रीष्मकालीन खेलों के समर कैम्प का समापन

समर कैम्प- कला, कौशल और समाज के संगम की त्रिवेणी : प्राचार्य

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर ——————+
टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर. माध्यमिक विद्यालय में, विगत तीन सप्ताह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलों के समर कैम्प 2026 का समापन, समारोह पूर्वक किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रमपुरा प्राचार्य पीडी कटारे, सांगानेर शिक्षण संस्थान जयपुर से शास्त्री रोहित जैन सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदे के पूजन से किया गया. तत्पश्चात आराध्या मिश्रा और नित्या नायक नें सरस्वती वंदना प्रस्तुत की.
बहुविषयक दृष्टिकोण पर आधारित समर कैम्प में बच्चों नें प्रतिदिन विविध थीमों के अंतर्गत गतिविधियों में भाग लेकर रचनात्मक कौशल एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक दिनचर्या सीखी. समापन अवसर पर बच्चों द्वारा सीखी हुई कलाओं की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी. विद्यार्थियों द्वारा साहित्यिक अभिव्यक्ति के रंग थीम अंतर्गत बनायी गयी आर्ट, ड्राइंग, पेंटिंग एवं पोस्टरों का अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शन भी किया गया. सभी नें समर कैम्प के दौरान विद्यार्थियों में हुए व्यक्तित्व और कौशल विकास को परखा और समर कैम्प के सफल आयोजन पर संस्था प्रमुख महेश रावत के नेतृत्व और विषय विशेषज्ञ रामकुमार नायक, अनिल कुमार मिश्रा, राजेन्द्र कुमार जैन, प्रियंका खटीक के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की. समर कैम्प मुख्यतः सीखें, सृजन करें एवं समाज से जुड़ने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की अवधारणा पर आधारित था.
इस अवसर अपने उद्बोधन में संस्था प्राचार्य महेश रावत नें कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए, उनकी अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने और अवसर प्रदान करते का काम करते हैं. समर कैम्प कला, कौशल और समाज के संगम की त्रिवेणी है, जहाँ बच्चों को सीखने के आनंददायी अवसर मिलते है. रोहित जैन ने एक कहानी के माध्यम से सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने का संदेश दिया. प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक नें बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए नये नये कौशल विकास करते रहनें की सलाह दी गई. सभी समर कैम्प प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये.
टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से रमेश शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद