शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर निवार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बाइक और ई-रिक्शा जप्त, चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।
दिनांक 16 मई 2026 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
पहले मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MN 8280 का चालक राजा कोल पिता विष्णु कोल उम्र 29 वर्ष निवासी कटाई घाट थाना रंगनाथ नगर कटनी शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। वहीं दूसरे मामले में ई-रिक्शा क्रमांक MP 21 ZG 9042 का चालक राहुल यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष निवासी टेढ़ी थाना माधवनगर भी शराब पीकर वाहन चलाते मिला।
दोनों चालकों की मौके पर एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा जप्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद इस्तगासा माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद एवं बकील की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद