महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

समस्याओं के समाधान के लिए
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर ———————
टीकमगढ़ जिले के पलेरा
शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार संस्था प्राचार्य डॉ सामू लाल कौल के आदेश अनुसार मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात अंजली कुशवाहा कशिश मिश्रा शिवानी अहिरवार के द्वारा वंदना गीत प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात अतिथि सम्मान स्वागत भाषण दिया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बलराम अग्निहोत्री ने किया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड अतिथि के रूप में महाविद्यालय में उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर लोकेंद्र सिंह नरवरिया क्रीड़ा अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया ।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी के मुख्य वक्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संसार का सबसे बड़ा सुख मानसिक शांति मुख पर प्रसन्नता होती है । यही सबसे बड़ा धन होता है जहां सुख शांति समृद्धि सुमति होती है वहीं से व्यक्ति का चरित्र और नैतिक मूल्यों का निर्माण होता है
आज भारत में अवसाद तनाव मानसिक रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जिस कारण से पारिवारिक कलह, बाहन दुर्घटनाएं , हत्या आत्महत्या बलात्कार अपहरण जैसे संगीत अपराध मानसिक तनाव और स्वार्थ की पूर्ति के लिए हो रहे हैं ।
मानसिक रोगी अपना जीवन नर्क की तरह जीने को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है यदि भारत के प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं और प्रशिक्षण केदो में सर्वप्रथम व्यक्ति के शारीरिक निरोगी रहने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जल्दी सुबह उठ जाना चाहिए मेडिटेशन योग और ज्ञान का समय निर्धारित किया जाए जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति संसार का सबसे बड़ा सुख मानसिक शांति प्राप्त कर सके और उसके मुख पर खुशियों प्रसन्नता दिखाई दी । आवश्यकताओं को काम करके नशा और वासना जैसे सामाजिक अपराध से बचना चाहिए ।
संगोष्ठी केसंयोजक डॉ शरद पाराशर ने कहा कि 70 वर्ष की आयु में निरोगी रूप से समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा क्षेत्र के किसी न किसी शिक्षण संस्थान , महाविद्यालय में निशुल्क अपनी सेवा देकर विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ रहने के लिए जन जागरण जागरूकता अभियान लगातार चलाते आ रहे है और गोष्ठीयां करते आ रहे हैं । आज वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय पलेरा टीकमगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे । उन्होंने विद्यालय की विद्यार्थियों और संस्था के सभी प्रोफेसर गण को संबोधित किया । के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी एवं अपने जीवन के अनुभव शेयर करते हुए विद्यार्थियों को नियम और संयम से चलकर मानसिक शारीरिक और सामाजिक जीवन जीने के अनेक उपाय बताएं ।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर डॉक्टर ममता चानना डॉक्टर ममता कुशवाहा डॉक्टर विवाह तिवारी डॉक्टर प्रमोद रिछारिया डॉक्टर सर्जन सिंह यादव जितेश ढहारिया जितेंद्र सिंह घोसी किशोरी लाल चढ़ार कमलेश कुमार चौरसिया रमेश कुमार रैकवार श्रीमती मालती देवी सौर समस्त स्टाफ लगभग 20 छात्र विद्यार्थी गण उपस्थित रहे ।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर शरद कुमार पाराशर ने कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी एवं मुख्य वक्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी कार्यक्रम में उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों का प्रति आभार व्यक्त किया ।

Related Posts

बिना जांच कॉपी के छात्रा फेल, NSUI का प्रदर्शन

बिना पेपर चेक किए छात्रा को किया फेल स्लग 2: एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठाए सवाल जबलपुर के National Students’ Union of India (एनएसयूआई) ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की…

वृंदावन में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा

ब्राह्मण महासभा की ओर से श्री परशुराम शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्री बांके बिहारी जी की नगरी वृन्दावन में श्री परशुराम शोभा यात्रा में 100 से अधिक…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

बिना जांच कॉपी के छात्रा फेल, NSUI का प्रदर्शन

बिना जांच कॉपी के छात्रा फेल, NSUI का प्रदर्शन

वृंदावन में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा

वृंदावन में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा

शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन

शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन

महिला से दुष्कर्म प्रयास, पुलिस पर आरोप

महिला से दुष्कर्म प्रयास, पुलिस पर आरोप

स्टाफ क्वार्टर से दुर्गंध, मचा हड़कंप

स्टाफ क्वार्टर से दुर्गंध, मचा हड़कंप