महिला से दुष्कर्म प्रयास, पुलिस पर आरोप

बरगी में महिला से कथित दुष्कर्म प्रयास और जानलेवा हमला! चौकी पुलिस पर भी शिकायत दबाने के गंभीर आरोप एंकर – जबलपुर के बरगी क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर गलत नियत से पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट और बाद में जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता पुष्पा बाई बर्मन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 10 मई की शाम वह रोज की तरह बरगी डेम के पास पावर हाउस में पानी भरने गई थीं। आरोप है कि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज कटारिया ने उन्हें अकेला पाकर गलत नियत से छुआ और जबरन चौकी के अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाया और बाद में लाठी से हमला कर हाथ, पैर, कमर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाई। शिकायत के अनुसार अगले दिन जब पीड़िता अपने दिव्यांग पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने निकल रही थी, तभी आरोपी ने दोबारा लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की उंगली गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति को भी सीने, पैर, नाक और कान में चोटें आईं। सबसे गंभीर आरोप बरगी नगर चौकी पुलिस पर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि चौकी प्रभारी ने उसकी पूरी बात सुनने के बजाय मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर करवा लिए और वास्तविक घटना को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पर कठोर धाराओं में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद