“जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव”

मिर्जापुर: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मिर्जापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गोगांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 17 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मालती देवी के खेत से कुछ लोग जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान मालती देवी के पुत्र दिनेश चौबे (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर अजय तिवारी, ललील तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी तथा बृजेश तिवारी उर्फ बन्न्यू ने दिनेश चौबे के साथ मारपीट की और उसके सीने पर गंभीर प्रहार किए।
घटना के बाद घायल अवस्था में दिनेश चौबे किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक दिनेश चौबे पुत्र स्व० जटाशंकर चौबे निवासी गोगांव थाना जिगना जनपद मिर्जापुर
मृतक अपने परिवार में दो भाई थे भाईयों में बड़े थे ये घर पर ही रहकर घर की गृहस्थी का कार्य देख रेख करते थे 4 साल पूर्व इनकी शादी हुई थी और इनकी 3 साल की एक बेटी है इस माहौल से परिवार में मातम छाया है

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा