पत्रकारों से अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं, पत्रकार हितों की रक्षा के लिए परिषद ने लिए अहम फैसले

वाजिद खान✍️

जबनपुर : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने रविवार को दोपहर 2 बजे कचनार क्लब में आयोजित अपनी बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी पत्रकार के साथ अभद्रता या अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद ने यह संकल्प दोहराया कि पत्रकारों के अधिकारों और उनके परिवारों के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक नलीनकांत बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, संभाग अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पत्रकारों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने कहा कि “परिषद से जुड़ने के बाद हर पत्रकार की जिम्मेदारी हमारी है। यदि जरूरत पड़ी तो पत्रकारों के हित में शासन और प्रशासन तक भी आवाज उठाई जाएगी।”

कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को लेकर नई नियुक्तियां भी की गईं। परिषद ने रिक्त पदों पर योग्य पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी।
नई कार्यकारिणी में –
एडवोकेट विवेक तिवारी को लीगल एडवाइजर,
पत्रकार नील तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव,
शुभ्रांश तिवारी को शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख,
प्रवीण नामदेव को संभागीय संगठन सचिव,
शुभम नामदेव को शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव,
शीशान्त ठाकुर को जिला कार्यसमिति सदस्य,
वाजिद खान को जिला सचिव,
संदीप मनवारे को जिला सह सचिव
नियुक्त किया गया।

वहीं एडवोकेट हर्ष सोनी को विधि प्रकोष्ठ, जबलपुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपे जाने पर परिषद के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा, प्रदेश प्रमुख केजी शर्मा (बबला भैया), प्रदेश महासचिव संतोष नेमा, प्रदेश सचिव संतराम कांवरे सहित प्रदेश और संभागीय स्तर के वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि परिषद पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का मंच है, जो हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला