दिवाली से पहले तेवरी में डकैती — चोरों की हवाई फायरिंग से मची दहशत, 112 की निष्क्रियता पर उठे सवाल?

संदीप मौर्य

कटनी ज़िले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी गांव में दिवाली से पूर्व चोरों ने दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात करीब 2 बजे भाव्या ज्वेलर्स में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 8 किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना और 20 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

दुकान संचालक सचिन सोनी ने बताया कि रात में पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर वह तत्काल दुकान पहुंचे और चोरों को देखकर शोर मचाया। इसी दौरान भागते हुए बदमाशों ने ग्रामीणों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज पुलिस के पास पहुंच चुके हैं।

हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर 112 पुलिस वाहन खड़ी थी, लेकिन स्थानीय नागरिकों के अनुरोध के बावजूद कर्मचारियों ने चोरों का पीछा करने से इनकार कर दिया। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी है और पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला