शासकीय कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल: कृष्णकान्त श्रीवास्तव

सीएमएचओ कार्यालय भोपाल में हुई परामर्शदात्री समिति बैठक।

शासकीय कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को परामर्शदात्री समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

   कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा और उनके अधिकाधिक प्रतिनिधित्व के लिए बैठक में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस, मध्यप्रदेश अजाक्स संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शासकीय वाहन यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ को आमंत्रित किया गया था। बैठक में समयमान वेतनमान, ग्रेच्युटी पेंशन, जीपीएफ सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि शासकीय योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी विभाग के कर्मचारी होते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के निराकरण को लेकर शासन द्वारा समय समय पर निर्णय लिए जाते हैं। बैठक में कर्मचारी संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर उनके कल्याण संबंधी विभिन्न आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला