व्यावसायिक कार्य में घरेलू सिलेंडर उपयोग पर सख्ती, अवमानना करने पर होगी कार्यवाही।।

संवाददाता-कृष्णकान्त श्रीवास्तव

कलेक्टर श्री सिंह ने जारी किए प्रतिबंधात्मक ।आदेशकलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश अनुसार जिले में शादी हॉल, होटल, हलवाई प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के लिये निर्मित की जा रही खाद्यान्न सामग्री बनाने में घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेण्डरों के उपयोग एवं घरेलू गैस का अवैध अंतरण किया जाना तथा व्यवसायिक गतिविधियों में उपयोग किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भोपाल को निर्देशित किया गया है कि वह भोपाल नगर निगम क्षेत्र के सभी शादी हॉल, होटल, हलवाई प्रतिष्ठानों में सहज दृष्य भाग पर बैनर आवश्यक रूप से लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

“प्रतिष्ठान में भोजन, मिठाईयां, नमकीन आदि निर्मित करने में केवल व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग किया जा रहा है।”

   बैनर के अतिरिक्त संबंधित प्रतिष्ठान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा उपयोग किये जा रहे व्यवसायिक गैस सिलेण्डर वैध कम्पनी के गैस एजेंसी से देयक प्राप्त करते हुये ही क्रय किये गये हों। कलेक्टर द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि भविष्य में किसी प्रतिष्ठान में निर्देशों का पालन न किये जाने कि स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला