बंधन बैंक के दबाव से युवक ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

संदीप मौर्य✍️

कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के डिहुट्टा गांव की घटना, बैंक कर्मचारी को ठहराया जिम्मेदार

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के डिहुट्टा गांव में एक युवक ने कर्ज के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने ही हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर बैंक कर्मचारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिहुट्टा गांव निवासी 38 वर्षीय पूरन लाल पिता सुम्मेरा मेहरा गुरुवार देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव की पहाड़ी पर नीम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर बहोरीबंद अस्पताल भेजा गया।

मृतक के हाथ पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए राजपाल सर, बंधन बैंक बहोरीबंद के कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अनीता बाई के नाम से बंधन बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया गया था, जिसकी किस्तें लंबे समय से बकाया थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी लगातार वसूली का दबाव बना रहे थे। इसी तनाव में पूरन लाल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के कई परिवार कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं और मानसिक तनाव झेल रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बैंक कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला