मध्य प्रदेश शासन के ‘माटी गणेश – सिद्ध गणेश अभियान’ अंतर्गत विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन का कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट-कटनी

कटनी। पूनम आहूजा सदस्य, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन, कटनी द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मुरवारा के अंतर्गत विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वयं प्रतिमाएँ तैयार कीं तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में घरों में मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की स्थापना एवं पूजन का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान’ का उद्देश्य पर्व-त्योहारों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी एवं गोमाता के गोबर से बनी प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। मिट्टी की प्रतिमाएँ पर्यावरण के लिए सुरक्षित होती हैं और आसानी से पुनः मिट्टी में विलीन हो जाती हैं, जिससे नदियों, जलस्रोतों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला