बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हुआ संपन्न भूमि पूजन, लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ।

भोपाल, संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में ‘पीएम-उषा परियोजना’ के अंतर्गत नवीन कन्या छात्रावास, कृषि भवन तथा आईटी पार्क का भूमि-पूजन किया। साथ ही उन्होंने सत्र 2025-26 के दीक्षारंभ कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

आज बरकतुल्ला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगभग ₹100 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी अपने पैरों पर खड़ा हो, इसके लिए रोजगारपरक एवं व्यवहारिक कोर्स चलाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार की दिशा में भी सक्षम बन सकें। साथ ही, समय की मांग के अनुसार नवीन और आधुनिक कोर्स खोले जाने की भी घोषणा की।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में बस परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी विद्यार्थी को आने-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मैं प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज