कीचड़ भरी सड़क से जूझ रहे नौनिहाल, स्कूल पहुंचना बना चुनौती

संदीप मौर्य ✍️
कटनी/स्लीमनाबाद। एक ओर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संदीपनी विद्यालय जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। वहीं दूसरी ओर कटनी जिले की स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछुआ के सहायक ग्राम छितवारा में बदहाल सड़कें सरकार के शिक्षा सुधार के दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम में पिछले वर्ष नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। कार्य पूरा होने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। इतना ही नहीं, तेवरी से ज्ञानमंलगलं स्कूल मार्ग पर बनी एक-दो पुलियाओं को भी ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिनका आज तक पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप पहली ही बारिश में पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव से भर जाती है।
स्थिति यह है कि ग्राम छितवारा से लगभग 200 मीटर आगे स्थित ज्ञान मंगलम पब्लिक स्कूल तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी तेवरी, लखनवारा, लिग़री, संसारपुर, गुदरी, नैगवां, बिछुआ एवं आसपास के कई गांवों से साइकिल और पैदल इसी मार्ग से गुजरते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चे आए दिन फिसल जाते हैं, उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और समय पर विद्यालय पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। अभिभावकों का कहना है कि लगातार ऐसी परेशानी के कारण बच्चों का विद्यालय जाने का उत्साह भी कम हो रहा है तथा उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि विद्यालय आने-जाने वाले इस प्रमुख मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। यदि स्थायी निर्माण में समय लगे तो फिलहाल सड़क पर मुरम या गिट्टी डालकर गड्ढों को भरने की व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव व कीचड़ से राहत मिल सके तथा नौनिहाल सुरक्षित एवं सुगमता से विद्यालय पहुंच सकें।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में शिक्षा को प्राथमिकता देती है, तो विद्यालयों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले रास्तों को भी सुरक्षित और सुगम बनाना आवश्यक है। अन्यथा शिक्षा के बड़े-बड़े दावे बदहाल सड़कों की कीचड़ में ही दबकर रह जाएंगे।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा