स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 01 किलो 264 ग्राम गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

संदीप मौर्य

कटनी। पुलिस थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी से 01 किलो 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है, जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश समन एवं उनकी टीम द्वारा की गई। दिनांक 01/09/2025 को थाना स्लीमनाबाद पुलिस टीम यात्री प्रतीक्षालय बंधी रोड इमलिया मोड़ पर गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में लंगड़ाकर भागने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम सोनेलाल पिता घिसल उर्फ घीसला, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया थाना स्लीमनाबाद बताया। उसके पास से पन्नी में रखा 01 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने से प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सुदेश समन, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, आरक्षक 705 सौरभ पटेल, आरक्षक 72 राजेंद्र उइके, आरक्षक 339 विशाल शिवहरे एवं आरक्षक 08 आशीष पटेल की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला