आबकारी विभाग के आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित? कटनी में आज भी खुलेआम हो रही शराब की ओवररेटिंग

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए आबकारी विभाग ने बड़े-बड़े दावे किए थे। दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने और QR कोड लगाने के निर्देश जारी किए गए थे ताकि ग्राहक निर्धारित दर पर शराब खरीद सकें। लेकिन जमीनी हकीकत विभाग के दावों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।
सूत्रों और ग्राहकों की शिकायतों के अनुसार जिले की अधिकांश शराब दुकानों पर आज भी निर्धारित दर से 30 से 50 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। विभाग द्वारा लगाए गए QR कोड केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि दुकानदार खुलेआम मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
आबकारी विभाग ने ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन तक की चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक किसी बड़ी कार्रवाई के सामने नहीं आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
जिले की शराब दुकानों पर लगाए गए रेट बोर्ड भी कई स्थानों पर केवल औपचारिकता साबित हो रहे हैं। निर्धारित एमआरपी और वास्तविक बिक्री दर में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि न तो दुकानदारों में कार्रवाई का डर है और न ही विभागीय निगरानी का प्रभाव दिखाई दे रहा है।
प्रश्न यह है कि जब विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं तो फिर ओवररेटिंग पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आखिर कब तक शराब ठेकेदारों की मनमानी चलती रहेगी और कब उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत मिलेगी?
जनता अब आबकारी विभाग से केवल आदेश जारी करने की नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रही है, ताकि शराब की बिक्री निर्धारित दरों पर सुनिश्चित हो सके और मुनाफाखोरी पर लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा