बहोरीबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही – नवागत थाना प्रभारी ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

ग्राम बड़खेड़ा (नीम) से अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी बहोरीबंद । संवाददाता-संदीप मौर्य

जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में अवैध शराब की जड़ें गहरी होती जा रही थीं, लेकिन अब पुलिस का डंडा अपराधियों पर भारी पड़ने लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्राम बड़खेड़ा (नीम) में दबिश देकर आरोपी भागीरथ यादव पिता जुग्गू यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना बहोरीबंद के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन और 50 पाव मसाला लाल शराब — कुल 90 पाव जिसकी कीमत करीब 9,000 रुपये आँकी गई है, बरामद की गई। आरोपी पर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया की सख़्ती

नवागत थाना प्रभारी श्री अखिलेश दाहिया ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों को साफ़ संदेश दे दिया था कि अवैध कारोबार, विशेषकर शराब और जुए जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़खेड़ा में हुई यह कार्रवाई उसी सख्ती का परिणाम है।
दाहिया ने कहा –
“क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। अवैध शराब का धंधा समाज के लिए जहर है। इसे जड़ से खत्म करना ही हमारा संकल्प है।”
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उप निरीक्षक धनंजय पांडे सहायक उप निरीक्षक अनुराग पाठक, मुनेंद्र सिंह, आरक्षक आशीष सोनी सभी की तत्परता और सूझबूझ से ही आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गाँव में काफी दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सही समय देखकर दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गाँव में लोगों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब यह गंदा कारोबार बंद होगा। आरोपी – भागीरथ यादव पिता का नाम – जुग्गू यादव-आयु – 55 वर्ष, निवासी – ग्राम बरखेड़ा, थाना बहोरीबंद

बरामद माल –40 पाव देशी प्लेन शराब,50 पाव मसाला लाल शराब, कुल 90 पाव (अनुमानित कीमत 9,000 रुपये) आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की आपूर्ति कहाँ से होती थी और कहाँ-कहाँ बेची जाती थी। बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया की अगुवाई में हुई यह कार्रवाई निश्चित ही आने वाले समय की तस्वीर को बदलने वाली साबित हो सकती है। अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था की मजबूती का संकेत है ग्राम बड़खेड़ा (नीम) की कार्रवाई से यह साफ है कि नवागत थाना प्रभारी ने अपराधियों पर डंडा चला दिया है।

  • Related Posts

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस की कार्रवाई, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार, 5 लाख रुपए बरामद देवास।देवास की कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बिहार के कटिहार से 21 वर्षीय आरोपी…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज