विदिशा में टाटा मेमोरियल कैंसर यूनिट की शुरुआत, शिवराज ने किया ऐलान

शिवराज की पहल पर मेडिकल कॉलेज में 5 से 7 जून तक शिविर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे शुभारंभ

टाटा मेमोरियल की विदिशा में दस्तक तीन दिन चलेगी कैंसर स्क्रीनिंग इलाज के लिए बनेगा स्थाई सेंटर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे मामा कोचिंग

छात्र-छात्राओं को किया प्रोत्साहित, प्रतियोगी परीक्षाओं की विद्यार्थी कर रहे तैयारी

एंकर , विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठककर विदिशा मेडिकल कॉलेज में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल की एक यूनिट प्रारंभ करने की घोषणा की। 5 से 6 और 7 जून को इसकी शुरुआत होगी अलग-अलग फेज में इसे प्रारंभ किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस यूनिट के प्रारंभ होने के साथ विदिशा, रायसेन, देवास और सीहोर जिले के लोगों को भी इससे फायदा होगा, प्रारंभिक रूप से यहां स्क्रीनिंग का काम प्रारंभ होगा उसके बाद आगे की सुविधा भी धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी वहीं बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन और खरीदी संबंधी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए।खरीदी केंद्रों पर बारदानों की कमी और धीमी तुलाई से लंबी लाइनों की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। किसानों की परेशानी
को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मौके से ही प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को फोन लगाकर जिले की स्थिति से अवगत कराया। बारदाने की आपूर्ति बढ़ाने
को कहा।
बाईट : शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री
सामान्य और मध्यम परिवार के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में अक्षम है, उन्हें निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का जिम्मा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। उन्होंने विदिशा में मामा कोचिंग की शुरुआत की थी। कोचिंग के दौरान बच्चों द्वारा की जा रही पढ़ाई का उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षक के रूप में उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने, अपना लक्ष्य निर्धारित करने के प्रति जागरूक करने और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद