रिन्द नदी में दर्दनाक हादसा: 6 दोस्तों में 4 की डूबकर मौत

रिन्द नदी में छः दोस्त नहाने गए , 4 की डूबकर मौत

दो को गोताखोरों ने बचाया , तपनी गांव में पसरा मातम

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बिन्दकी । रविवार को रिन्द नदी ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं । दोस्ती, हंसी और मस्ती के बीच नदी में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई , जबकि दो युवकों को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पूरे तपनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तपनी गांव के रहने वाले छह दोस्त रविवार को रिन्द नदी के कुनुहा का डेरा के पास नहाने गए थे । नहाते समय सभी युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे । उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गोताखोरों को सूचना दी ।
गोताखोरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद निजाम और मोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । वहीं हसीबुद्दीन , शाहिद , अंश और शान को बचाया नहीं जा सका । काफी प्रयास के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया । मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । हर आंख नम है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी । इस हृदयविदारक घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है । एक पल की मस्ती चार परिवारों के लिए जिन्दगी भर का दर्द बन गई।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद