सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
मुरैना /अम्बाह सरस्वती शिशु मंदिर अम्बाह में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता गुप्ता उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती रुचि गुप्ता, श्रीमती पुष्पलता तोमर, श्रीमती दिव्या तोमर एवं श्रीमती दीक्षा तोमर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री उम्मेद सिंह तोमर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्र प्रकाश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं आचार्य परिवार ने खूब सराहा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान विद्यालय का वातावरण भक्ति, संस्कृति एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।






