आज जन्माष्टमी वाले दिन जगह – जगह लगे प्रसादी एवं भंडारे
दुल्हन की तरह सजाया गया है मथुरा-वृन्दावन को “
“आज जन्मोत्सव वाले दिन कृष्ण भक्ति में डूबी बृजभूमि “
भगवान श्री कृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव पर मथुरा – वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है
नगर निगम मथुरा- वृंदावन की ओर से प्रमुख मार्गो, तिराहों और चौराहों पर रंग – बिरंगी लाइटें एवं आकर्षक रंगीन कपड़ों से सजावट की गई है । रात में रोशनी से जगमगाते चौराहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ।
” कान्हा की जन्मभूमि बनी आकर्षण का केंद्र :- श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान ने जन्मभूमि को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया है पूरा परिसर दुल्हन की तरह नजर आ रहा है यहां राधा रानी और भगवान कृष्ण के भजन लगातार गूंज रहे हैं श्रद्धालु लगातार जयकारे लगा रहे हैं और मध्य रात्रि में होने वाले भगवान कृष्ण के प्राकट्य उत्सव के समय का श्रद्धालुओं ने बेसब्री से इंतजार किया है ।
” श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है रंग बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा रहा है भागवत भवन, गर्भ ग्रह, योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर, लीला मंच और सभी गेटों को सजाया गया है ।
आज मध्य रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।
देश – विदेश से हजारों श्रद्धालु वृंदावन-मथुरा पहुंचे ।
परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ है भक्तों में अलग प्रकार की उत्सुकता देखने को मिल रही है ।





