बांदा के पपरेन्दा गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा।खाने-पीने की व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से चूल्हा नहीं जला और राहत नहीं मिली।सूचना पर लेखपाल सुधीर यादव और ग्राम सचिव अजीत पाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
बाद में पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि राहत नहीं मिली तो दोबारा आंदोलन करेंगे।





