जिला निर्वाचन अधिकारी सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण
चुनाव सम्बन्धी कार्यों में उदाशीनता, शिथिलता व लापरवाही नहीं बरतनी की दी हिदायत
जयपुर, 03 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सन्देश नायक ने गुरुवार सांय जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नगर निकाय आम-चुनाव 2026 के तहत गठित विभिन्न प्रकोष्ठों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया मोनिटरिंग सेल (एमएमसी) एवं मीडिया प्रकोष्ठ, चिन्हित मतदाता सूची प्रकोष्ठ एवं आंकड़ा प्रकोष्ठ (सांख्यिकी) का औचक निरीक्षण किया एवं चुनाव कार्यों के संपादन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक तत्परता से अपने निर्धारित कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। चुनाव सम्बन्धी कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी





