भितरवार में रक्षाबंधन पर दिखा बहनों का अपार स्नेह, विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर की कलाई पर बंधी राखियां
भितरवार। विधानसभा क्षेत्र भितरवार के ग्राम करहिया स्थित मंडी प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हजारों मातृशक्ति एवं बहनों का जनसैलाब देखने को मिला। पारंपरिक संस्कृति और सावन के मधुर गीतों के बीच बहनों ने पुष्पवर्षा कर भाजपा विधायक एवं जनसेवक श्री मोहन उल्फत सिंह राठौर एवं श्रीमती संगीता साकेत सिंह राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।
रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहनों ने स्नेह, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की डोर के रूप में विधायक श्री राठौर की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं विधायक श्री राठौर ने भी सभी बहनों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें साड़ी एवं मिठाई का डिब्बा भेंट किया और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पूरे मंडी प्रांगण में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। सावन के गीत, पुष्पवर्षा और बहनों के स्नेह से कार्यक्रम भावुक एवं यादगार बन गया।
श्री राठौर ने कहा कि बहनों का यह अपार स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की भी सुंदर तस्वीर पेश की।





