19 अगस्त को स्थगित बैठक अब 16 सितंबर को, संचार संकर्म समिति की बैठक में विभागों से मांगी गई जानकारी

कटनी,। जिला पंचायत कटनी की संचार संकर्म समिति की बैठक सभापति श्री अजय गोटिया की अध्यक्षता में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। समिति की सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक का एजेंडा एवं स्थान पूर्ववत रहेंगे।

गौरतलब है कि संचार संकर्म समिति की बैठक पूर्व में 19 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब समिति की बैठक पुनः निर्धारित तिथि 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

समिति की सचिव ने बैठक से संबंधित सभी विभागों को आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, हाउसिंग बोर्ड, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी एवं कृषि कल्याण विभाग के अधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

सभी संबंधित विभागों से बैठक से जुड़ी वांछित एवं आवश्यक जानकारी बैठक के पूर्व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं,

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़