बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

कमिश्नर डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा
एंकर – बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने आज तहसील जगदलपुर अंतर्गत ग्राम खुटपदर एवं मारकेल पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर बोई गई धान एवं अन्य फसलों का अवलोकन किया और मौके पर चल रहे डिजिटल सर्वे की प्रक्रिया देखी।

ग्राम खुटपदर में किसान केशव पिता मनधर और किसान सुकमती पति जयराम के खेतों का निरीक्षण कर उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे पूरी सजगता और सावधानी से किया जाए।

उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान खेत के वास्तविक उपयोग और फसल की स्थिति का सही आकलन किया जाए। पड़त, मकान, सड़क एवं अन्य उपयोग वाले रकबे को स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए ताकि रिकॉर्ड वास्तविक स्थिति के अनुरूप तैयार हो सके। सर्वे के दौरान संबंधित किसानों की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

कमिश्नर ने किसानों से इस वर्ष बोई गई फसलों, बारिश की स्थिति और खेती से जुड़ी जानकारी ली और उन्हें सर्वे अनिवार्य रूप से कराने की समझाइश दी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार लखीराम पाण्डे सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं सर्वेयर उपस्थित रहे।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़