ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं – सुश्री कौर

बड़वारा ,कटनी, विजयराघवगढ़ और रीठी के ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक प्रशिक्षण में हुए शामिल

कटनी – ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से  समृद्ध बनाने और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। राजस्व में वृद्धि करने एवं ग्रामीण क्षेत्र की छुटपुट और बुनियादी मूलभूत समस्याओं के तत्परता पूरक निराकरण हेतु ग्राम पंचायतों का आर्थिक कोष मजबूत होना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने ऑनलाइन संवाद करते हुए ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिए जा रहे चरणबद्ध ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान कहीं। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने लोक सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का उद्देश्य आपकी तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए राजस्व वसूली में वृद्धि करना है। उन्होंने जनपद पंचायत बड़वारा और कटनी की ग्राम पंचायतों को अलग-अलग समय पर ओएसआर पोर्टल पर परिवार रजिस्ट्रेशन,टैक्स कलेक्शन के साथ डेटा प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर को जनपद पंचायत रीठी एवं विजयराघवगढ़ तथा 3 सितंबर को बड़वारा एवं कटनी की ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को ऑनलाइन और समक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थिति एवं परिचय के उपरांत ऑन सोर्स रेवेन्यू के विषय में चर्चा एवं कर/शुल्क वसूल में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्व श्री पंकज कुमार नामदेव, जनपद पंचायत बड़वारा, कटनी विजयराघवगढ़ और रीठी  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम, प्रदीप सिंह, ब्रतेश जैन, राजेश नरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायतों  की संपत्तियों परिसंपत्तियों के उपयोग पर संवाद कर उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान सबसे कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत की समीक्षा हुई। ओएसआर पोर्टल प्रैक्टिकल मॉनिटरिंग एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान जग्गी पटेल एवं सपन चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में तकनीकी एवं अन्य आवश्यक जानकारी साझा की गई।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़