झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

झांसी में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गर्भवती 24 वर्षीय पलक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पलक भाई के यहां रक्षाबंधन मनाने अपने मायके खुशीपुरा आई थी। बीती सोमवार की रात ई रिक्शा आइसक्रीम की ठेली पर परिवार के साथ पलक आइसक्रीम खा रही थी, तभी बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, इस घटना में 11 लोग घायल हो गए थे, कार में 5 लोग सवार थे, घटना के बाद एक एक उतर कर सब भाग गए, इसी दौरान दौड़ कर राहगीरों ने कार चालक शिवान को नगर निगम गेट के पास से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

वी/ओ.1- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के जनक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ पलक खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोग रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे आइसक्रीम लेने के लिए रुक गए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम की ठेली समेत वहां खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पलक को अस्पताल ले जाया गया, यहां से डॉक्टरों ने पलक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में पलक के परिवार के तीन लोग और भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पलक कि मौत के बाद ससुराल और मायके में मातम पसरा है, परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़