कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

हरिद्वार से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 31 घायल कांठ, मुरादाबाद। हरिद्वार से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक टूरिस्ट बस, अयोध्या होते हुए नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहले से खड़ी मुरादाबाद रोडवेज की बस से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब 31 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांठ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांठ पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जुल्फिकार के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़