गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी गोरखपुर। सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पाली से जमीन पर कथित अवैध कब्जे और बुजुर्ग महिला को धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। 85 वर्षीय कैलाशी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी पुश्तैनी आबादी की जमीन पर जबरन निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, संबंधित जमीन को लेकर मामला पहले से ही उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा मौके पर निर्माण कार्य किए जाने का आरोप है। कैलाशी देवी का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ कथित रूप से अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।
पीड़िता ने मामले को लेकर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहजनवां को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और अपनी जमीन की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिकायत में योगेन्द्र प्रताप सिंह, उमेन्द्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र प्रताप सिंह और शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सभी पुत्रगण स्वर्गीय गौरी शंकर सिंह, पर जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सहजनवां ने थानाध्यक्ष सहजनवां और राजस्व टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यदि भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो मौके पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब देखना यह है कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनकी जमीन पर कथित कब्जे से राहत मिलती है या नहीं।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़