गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

नशे के खिलाफ गंजबासौदा में जनआंदोलन, रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक निकली जागरूकता रैली गंजबासौदा में नशे के खिलाफ अब जनआंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से व्यापारी, सामाजिक संगठन, वकील संगठन, व्यापार महासंघ और संत समाज ओर जनप्रतिनिधियों सहित शहर के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर नशा मुक्ति अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत आज गंजबासौदा रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई।
गंजबासौदा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
रैली में स्कूली बच्चे हाथों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। वहीं महिलाएं भी इस अभियान में पीछे नहीं रहीं और बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान “गंजबासौदा में फैला नशा बंद हो” और “नशे को जड़ से खत्म करना है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यह मुहिम केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जब तक शहर में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगता, तब तक सामाजिक संगठनों और शहरवासियों की आवाज उठती रहेगी।
रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली गांधी चौक पहुंची, जहां लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। “हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और गंजबासौदा को नशामुक्त बनाना है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़