राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कटनी दौरा — ग्रामीणों से किया जनसंवाद, बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

संदीप मौर्य✍️

हरदुआ में राज्यपाल ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप, की अभियान की शुरुआत

कटनी/स्लीमनाबाद। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने स्लीमनाबाद विकासखंड के हरदुआ ग्राम में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। राज्यपाल ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं और सुझाव

राज्यपाल श्री पटेल ने इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थी परिवारों से बातचीत कर उनकी राय और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने राज्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

ग्रामीण जनसंवाद में राज्यपाल ने दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों को किया जागरूक

हरदुआ ग्राम में आयोजित ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन और लाडली बहना योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन आवश्यक है।

सिकल सेल से जूझे बालक से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की

राज्यपाल श्री पटेल ने इस दौरान सिकल सेल बीमारी से पीड़ित बहोरीबंद के बालक ऋतुराज से भी मुलाकात की, जो अब सरकारी योजना के तहत उपचार प्राप्त कर पूर्णतः स्वस्थ है। राज्यपाल ने स्वास्थ्य जागरूकता और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता कर ग्रामीणों को प्रेरित किया।

निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार महामहिम राज्यपाल दोपहर में कटनी सर्किट हाउस लौटकर अल्प विश्राम कर, और तत्पश्चात झिंझरी हेलीपैड से नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे ने ग्रामीणों में उत्साह का संचार किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास को और सशक्त बनाया।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश