12 घंटे बाद फिर बहाली शुरू , स्थायी कब्जे पर कार्रवाई नहीं

फतेहपुर यूपी की तहसील बिन्दकी के औंग कस्बे में नेशनल हाईवे के किनारे और पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रशासन और हाईवे की टीम द्वारा छठवीं बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन कार्रवाई के महज 12 घंटे बाद ही स्थिति जस की तस हो गई। इससे साफ है कि अतिक्रमणकारियों में कार्रवाई का कोई खौफ नहीं रह गया है।अस्थायी अतिक्रमण करने वाले ठेले और दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें बार-बार हटाकर परेशान किया जा रहा है, जबकि नाले की करीब तीन मीटर जमीन पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाने में जिम्मेदार विभाग कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक स्थायी कब्जों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पुल के नीचे और सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता ।बताया जाता है कि नेशनल हाईवे के रोड-ऑफ-वे की सीमा औंग कस्बे में 25-25 मीटर निर्धारित है। इस सीमा के भीतर बने कई मकानों और दुकानों का मुआवजा भी दिया जा चुका है, इसके बावजूद संबंधित जमीन को अभी तक खाली नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मुआवजा दिया जा चुका है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की है।स्थानीय लोगों के मुताबिक स्थायी अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण ही पुल के नीचे अस्थायी अतिक्रमण बार-बार पनप जाता है। कार्रवाई के नाम पर ठेले हटाए जाते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वही जगह फिर कब्जे में आ जाती है।अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि हाईवे की जमीन का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है तो उसे अब तक खाली क्यों नहीं कराया गया? आखिर स्थायी अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी ? लगातार छठवीं बार अतिक्रमण हटने और 12 घंटे बाद फिर बहाल होने की स्थिति ने पुलिस प्रशासन और हाईवे प्रशासन की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं ।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर