शिकायतों पर कार्रवाई न होने से खफा, गले में शिकायतों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुँचा फरियादी,

संदीप मौर्य

कटनी। थाना स्लीमनाबाद।।
जिला कटनी के थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम धूरी (बंधी) निवासी प्रार्थिनी लक्ष्मी लोधी ने पुलिस अधीक्षक कटनी को आवेदन देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है।

प्रार्थिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 23 दिसंबर 2024 को उसके पिता के साथ गांव के ही लोटन सोनी एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोप है कि घटना के दौरान लोटन सोनी, गोविन्द सोनी, विजय सोनी, रोशन सोनी, रक्कू सोनी, संतू सोनी एवं गोलू सोनी ने मिलकर न केवल उसके पिता बल्कि घर के अंदर घुसकर उसके भाई कृष्णा लोधी के साथ भी मारपीट की, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई।

प्रार्थिनी का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को गंदी-गंदी गालियां दीं और गांव से निकालने व जान से मारने की धमकी तक दी। इतना ही नहीं, रात में बाहरी गुंडों को लेकर घर पर आकर पिता को खोजते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे।

लक्ष्मी लोधी ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की रिपोर्ट थाना स्लीमनाबाद में दर्ज कराई गई, परंतु पुलिस ने उनकी शिकायत के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही अब तक उचित कार्यवाही की है।

प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके तथा वह भयमुक्त होकर गांव में रह सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज