देवास का पानी मांगलिया को नहीं देंगे: निगम

देवास के हिस्से का पानी इंदौर जिले की मांगलिया पंचायत को दिए जाने की चर्चाओं के बीच नगर निगम प्रशासन और सत्तापक्ष को सामने आकर सफाई देना पड़ी। निगमायुक्त दलीप कुमार, सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन और महापौर गीता अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि देवास के हिस्से का एक बूंद पानी भी मांगलिया पंचायत को नहीं दिया जाएगा। हालांकि पूरी प्रेस वार्ता में एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई। शहर की प्रथम नागरिक महापौर गीता अग्रवाल मौजूद रहीं, लेकिन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी महापौर पति, सभापति, नेता सत्ता पक्ष और निगमायुक्त संभालते नजर आए। वीओ सभापति रवि जैन ने बताया कि मांगलिया पंचायत और एनवीडीए के बीच 2.2 एमएलडी पानी को लेकर अनुबंध हुआ है। नगर निगम ने केवल अपने डेम के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है, पानी देने का नहीं। इसके बदले निगम को मेंटेनेंस शुल्क भी प्राप्त होगा। वीओ सत्तापक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। निगम का दावा है कि वर्तमान जल भंडारण इतना पर्याप्त है कि यदि कई दिनों तक एनवीडीए का पानी नहीं भी मिले तो शहर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी। वीओ फिलहाल निगम की सफाई के बाद पानी को लेकर उठे सवालों पर तो विराम लगाने की कोशिश हुई, लेकिन शहर में चर्चा इस बात की भी रही कि आखिर इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर महापौर की चुप्पी की वजह क्या थी।

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार एंकर…डबरा पुलिस अनुभाग के गिजोर थाना क्षेत्र में 26/01/2023 को आरोपी मुरारी बघेल पुत्र लायक राम बघेल निवासी ग्राम सैमरी ने…

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण” गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार