16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद मिला न्याय: भरतपुर पुलिस ने अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी नेतृत्व में भरतपुर पुलिस ने पिछले 16 माह से चर्चित प्रह्लाद बैरवा अपहरण एवं हत्या प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक से लाखों रुपये लिए गए थे। जब प्रह्लाद बैरवा ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचकर 26 मार्च 2025 को उसे बहाने से अपने साथ ले जाकर धौलपुर जिले के जंगलों में शराब पिलाई और मोटरसाइकिल के क्लच वायर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर गठित विशेष एसआईटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव (आरपीएस) के नेतृत्व एवं उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और गहन पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के कंकाल अवशेष, घटना के समय पहने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त क्लच वायर तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।
पुलिस ने इस मामले में धर्मेन्द्र उर्फ जितेन्द्र धाकड़ एवं विनोद कुमार मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।
भरतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण का खुलासा होने से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है तथा अपराधियों में कानून का भय और अधिक मजबूत हुआ है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल