उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

हसनगंज क्षेत्र स्थित आरएस लॉन में सपा ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि खाद की बोरी की कीमत कम करने वाले और खाद का वजन कम करने वाले मुख्यमंत्री देखा होगा।खाद की बोरी का वजन कम दाम दोगुना हो गए। किसान की आय कैसे दोगुनी हुई।ओटीपी भेजा जायेगा तब खाद मिलेगी नौजवान सड़को पर मारे जा रहे।विद्यालयों की फीस बढ़ा दी गई।
अखिलेश ने दवाई पढ़ाई ,किसान का कर्ज माफ कर दिया थे।संविधान हमारी संजीवनी है।भारत के संविधान को बचाने का संकल्प लिया है।सपा उन्नाव में 6 सीटें जीतेगी। मोहान विधानसभा में 2022 से 24 में मतों में बढ़े हो थोड़ा और बढ़ो 27 में जीत जाओगे।जो भी प्रत्याशी बने वो अखिलेश यादव बनकर काम करे।
कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना इस लिए जरूरी है क्योंकि संविधान खतरे में है नौजवान,किसान, खतरे में है।
मोहान विधानसभा में कुछ लोगों को पीडीए से जोड़कर जीत सुनिश्चत की जा सकेगी।
पाल समाज, कुशवाहा,कश्यप,लोधी ,गौतम समाज के 5 पांच नौजवानों की टोली बनाकर निकल पड़े।सबसे कमजोर विधानसभा को नम्बर एक की बना दो।पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने बताया कि इस बार मोहान का विधायक तो होगा ही साथ ही जिले की सभी विधायक सपा के होंगे।जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया बूथ अध्यक्ष के दम पर चुनाव जीतते है।सभी नेता 4 महीने के लिए घर से निकल ले सपा की सरकार बन जाएगी।जब आंचल चुनाव लड़ी थी तब दूसरे नम्बर पर थे।इस बार जीत होकर रहेगी। पूर्व प्रत्याशी डा आंचल वर्मा ने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था अगर अन्याय से लड़ते लड़ते आपकी मौत होती है तो आने वाली पीढ़ियां उसका बदला लेती है।यदि अन्याय अत्याचार सहते सहते मौत होती है तो पीढ़ियाँ गुलाम होती है।जिन लोगों ने जलियावाला कांड और जनरल डायर न देखा वो जंतर मंतर दिल्ली जाकर देख लो
मोदी जनरल डायर की तरह देश के भविष्य, बच्चों, छात्रों , युवाओं पर लाठियां चलवा कर लोकतंत्र को कुचल रहे है।
विधानसभा जीतने के लिए सबसे पहले अपना वोट बचाना और बढ़ाना भी होगा।यहां लड़ाई संविधान बचाने की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने कहा युवा लाठी डंडे खा रहे लोकतंत्र की हत्या की जा रही उसे कैसे बचाना है उसका एकमात्र उपाय है एकजुटता दिखाने का है। इस मौके पर प्रदेश सचिव स्वरित चौधरी शिवशंकर गौतम, ओमेंद्र लोधी पंकज, हेमंत पाल, देवेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र प्रताप, हाजी सैय्यद इरफान, जितेन्द्र कुशवाहा, आदि सपा नेता मौजूद रहे ।

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार एंकर…डबरा पुलिस अनुभाग के गिजोर थाना क्षेत्र में 26/01/2023 को आरोपी मुरारी बघेल पुत्र लायक राम बघेल निवासी ग्राम सैमरी ने…

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण” गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार