गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण”

गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद प्राथमिक शाला गलाटोला में दादालोरा खिड़की योजना के तहत पिपरिया पुलिस कैंप द्वारा भव्य रोग निदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कर लाभ उठाया।

गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में डॉ. नेपाल सिंग बघेले, डॉ. भूपेश कुमार भलावी, डॉ. पायल ठाकरे, डॉ. धनश्री जाधव, रीना बहेकार तथा सोपान जामदाड़ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में पुलिस उपनिरीक्षक सागर चौहान की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक आनंद निचितकर, पुलिस अमलदार राजेश मडावी, पुलिसकर्मी विकास माने, चेतन देवकर, सीआरपीएफ जवान तथा राजेश कांबले सहित पुलिस टीम सहित स्कूल के शिक्षक,शिक्षिका, आशा सेविका सरिता मनकर ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान 150 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया।
दादालोरा खिड़की योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल