अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन-डंपर जब्त

उमरिया ढीरिहा में अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, पोकलेन और डंपर जब्त
मझौली, जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत उमरिया ढीरिहा, तहसील मझौली में अवैध रूप से मुरूम उत्खनन कर रहे एक पोकलेन मशीन और एक डंपर को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से कर रहे थे। शिकायतों के आधार पर एसडीएम सिहोरा और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण किया तथा कथित अवैध खुदाई की नाप-जोख कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उत्खनन कार्य बिना वैध अनुमति के किया जा रहा था। साथ ही संबंधित वाहन बिना आवश्यक दस्तावेजों, फिटनेस और अन्य अनुमतियों के संचालित होने की बात भी सामने आई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से मुरूम निकाली जा रही थी और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मशीन और वाहन जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और अवैध खनन पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है।

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम