दिनदहाड़े दुकान से गैस चूल्हा चोरी, CCTV में कैद चोर

लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की लहंगपुर में स्थित केवला प्रसाद आर्नामेन्ट की दुकान पर बुधवार 11:00 बजे दिन एक चोरी की घटना सामने आई है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हाल ही में एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों की चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसे पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत लहंगपुर बाजार में पंजाब एंड सिंध बैंक के पास आशीष कुमार सोनी एक दुकान केवला प्रसाद आनामेंट के नाम से खोले। आज दुकान के बाहर गैस चूल्हा के साथ स्टील की टंकी वगैरह बाहर रखे थे कि एक युवक रोड पकड़कर आया और बेझिझक गैस चूल्हा उठाकर चंपत हो गया। जिस समय यह वारदात हुई उस समय दुकानदार व दुकान के कर्मचारी दुकान के अंदर थे। सामान गायब देख सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पीड़ित दुकानदार आशीष सोनी लहंगपुर चौकी पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि अभी तक क्षेत्र में रात में चोरी होती थी लेकिन चोर इतने हौसले बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े बिना भय के दुकान से चोरी कर ले रहे हैं जिससे दुकानदारों में भय का माहौल बना है। बताते चले कि अभी हाल में ही शिवजी ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर लाखों की चोरी कर लिए थे यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी। इसी प्रकार बामी गांव में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण चोरी हुआ था लेकिन किसी भी चोरी का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई।

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम