पत्नी के साथ न जाने पर आहत युवक ने ससुराल में लगाई फांसी

पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान।

एंकर…..

  • बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र बाथम पुत्र सुरेश बाथम निवासी महावीरपुर, जिला मुरैना अपनी पत्नी को लेने ससुराल ग्राम सिला आया था। बताया जा रहा है कि जब उसने पत्नी से अपने साथ घर चलने को कहा तो पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने शराब के नशे में देर रात साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था और आए दिन नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी कारण पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बेलगढ़ा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए भितरवार भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम