कूलिंग पॉइंट बने, लेकिन सड़क और सफाई के सवाल बरकरार

लखनऊ नगर निगम का एक तरफ आधा-अधूरा काम और दूसरी तरफ कूलिंग पॉइंट का निर्माण

रिपोर्ट – प्रशांत अवस्थी

एंकर + वीओ –
भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर कूलिंग पॉइंट स्थापित किए जा रहे हैं…. इसी क्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने विधानसभा के समीप जीपीओ के पास बनाए गए कूलिंग पॉइंट का उद्घाटन किया… इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे…. इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर कूलिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं…. जिसमे पॉलीटेक्निक चौराहा, कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट, दस-नब्बे चौराहा तथा लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय सहित कई स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है… इसके साथ ही आने वाले समय मे गोमती नगर के पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी कूलिंग पॉइंट स्थापित किए जायेगे ताकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सके…. जैसी की आप ने देखा भी होगा कि इन कूलिंग पॉइंट की दीवारों एवं छत का निर्माण मिट्टी और जूट जैसी पर्यावरण अनुकूल सामग्री से किया गया है…… इस विशेष संरचना के कारण अंदर का तापमान बाहर के तापमान की तुलना मे कम बना रहता है और भीषण गर्मी में भी लोगों को प्राकृतिक रूप से ठंडा वातावरण मिलता है… वही इस गर्मी के चलते रैनबसेरों में भी सुविधाएं बढ़ाई गई है साथ ही 150 से अधिक स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है… हालांकि देखा जाए तो यह व्यवस्था गर्मी से बचने के लिए राहगीरो और नागरिकों के लिए की जा रही है, वह अच्छी तो है, लेकिन…. नगर निगम का पहला काम सफाई और बेहतर रोड व्यवस्था का भी है जिस पर नगर निगम ध्यान देने का दवा तो कर रहा है लेकिन सड़कों की गंदगी और खराब रोड पूरी दास्तां अपने आप बयां कर रही है….. या यू कहे की कूलिंग प्वाइंट बनाकर नगर निगम अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश तो नहीं कर रहा है……

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम