दिनदहाड़े ढाई लाख की छिनौती, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

झांसी के मऊरानीपुर में दिनदहाड़े हुई ढाई लाख रुपये की छिनौती से हड़कंप मच गया। सराफा बाजार में एक व्यापारी से दो बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

वीओ-1 मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार का है। भंडरा निवासी शहजाद मंसूरी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाजार स्थित एक दुकान की ओर जा रहे थे। उनके बैग में पहले से डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों की तस्वीरें जारी कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Posts

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

कमिश्नर डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजाएंकर – बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने आज तहसील जगदलपुर अंतर्गत ग्राम खुटपदर एवं मारकेल पहुंचकर डिजिटल…

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

झांसी में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गर्भवती 24 वर्षीय पलक की इलाज के दौरान मौत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं – सुश्री कौर

ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं – सुश्री कौर

19 अगस्त को स्थगित बैठक अब 16 सितंबर को, संचार संकर्म समिति की बैठक में विभागों से मांगी गई जानकारी

19 अगस्त को स्थगित बैठक अब 16 सितंबर को, संचार संकर्म समिति की बैठक में विभागों से मांगी गई जानकारी

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

मॉल की लिफ्ट में 10 मिनट फंसे युवक, वीडियो वायरल

मॉल की लिफ्ट में 10 मिनट फंसे युवक, वीडियो वायरल

बहराइच में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

बहराइच में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली