फतेहपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जीआरपी एसपी सख्त

जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार का फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण यात्रियों की सुरक्षा पर दिया जोर ट्रेनों में पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रस्तुत है नीलकमल की ये रिपोर्ट । फतेहपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जीआरपी एसपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे । इस दौरान उन्होंने जीआरपी थाने का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा रेलवे ट्रैक के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन और ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाए । एसपी प्रशांत कुमार ने विशेष रूप से सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में पथराव की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़