व्हाट्सऐप पर अभद्र टिप्पणियों का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

व्हाट्सऐप ग्रुप में अभद्र टिप्पणियों का आरोप
स्लग 2: पत्नी से छेड़छाड़ और मानहानि की शिकायत एसपी से

जबलपुर के बेलबाग क्षेत्र निवासी मनीष कुमार जाट ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सुमित कुमार जाट नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में उनके परिवार के खिलाफ लगातार अपमानजनक, अशोभनीय और मानहानिकारक टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बिना किसी प्रमाण के परिवारिक संबंधों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किए, जिससे उन्हें और उनके रिश्तेदारों को सामाजिक बदनामी तथा मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। मनीष जाट ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनकी पत्नी शुभांशी जाट पर सड़क पर आते-जाते अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करता है। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में किसी अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है तथा साक्ष्य के रूप में व्हाट्सऐप संदेशों के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए हैं।

Related Posts

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

मां के शव के पास रोती रही मासूम नंदनी। बेबस पिता एंबुलेंस का करता रहा इंतजार। झांसी मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। पत्नी की…

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

पांच साल से जलनिकासी की समस्या, ग्रामीणों का प्रदर्शन

पांच साल से जलनिकासी की समस्या, ग्रामीणों का प्रदर्शन

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज