बारिश में भी जारी रहा सुशासन तिहार, हितग्राहियों को मिला लाभ

छापर भानपुरी में आयोजित हुआ सुशासन तिहार, बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ स्थगित

विधायक विनायक गोयल ने बारिश के बीच हितग्राही मूलक योजना के पात्र हितग्राहियों को वितरण किया सामग्री और चेक

एंकर – जगदलपुर – सुशासन तिहार के तहत छापर भानपुरी में जलनी माता गुड़ी परिसर में जन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति रही।

अचानक हुई बारिश के कारण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हालांकि कार्यक्रम निर्धारित रूप से जारी रहा और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सुशासन तिहार इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों ने शासन की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में उत्साह बना रहा और हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप,सहित अन्य जन प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी पी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

नगरीय निकाय चुनाव और जन्माष्टमी को लेकर जयपुर प्रशासन अलर्ट* जयपुर, 01 सितंबर। जयपुर में एक ओर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, तो दूसरी ओर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज