मैजिक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

हलिया थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग पर मुड़पेली गांव में मंगलवार की शाम मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने भिड़ंत से बाइक चालक सहित सवार दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी बाइक चालक मोनू कोल (25)बाइक से अपने रिश्तेदार कवलझर गांव निवासी सुनील(27) के साथ बाइक पर पीछे बैठा कर बड़ौहा रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।जैसे ही हलिया देवरी मार्ग के मुड़पेली गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे की सामने से आ रहे मैजिक वाहन से आमने सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । हादसा इतना भीषण था की बाइक मैजिक वाहन में जाकर फंस गई। दोनों लोग हेल्मेट नहीं लगाए थे। मृतक मोनू की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बेहाल है।मोनू के पास एक बेटी है। मृतक सुनील की पत्नी का ऋषु है दो बेटे हैं एक लडक दश दिन पुर्व पैदा हुआ है। मौके पर सीओ अमर बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत होने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Posts

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

नगरीय निकाय चुनाव और जन्माष्टमी को लेकर जयपुर प्रशासन अलर्ट* जयपुर, 01 सितंबर। जयपुर में एक ओर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, तो दूसरी ओर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज