40 साल बाद भी नहीं मिली रजिस्ट्री, श्रमिकों ने लगाई गुहार

जवाहर नगर स्थित एलआईजी आवासों में रहने वाले कॉलोनीवासियों ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से निवास कर रहे श्रमिक परिवारों के मकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग उठाई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि गजरा गियर्स लिमिटेड द्वारा हायर परचेस योजना के तहत श्रमिकों को आवास दिए गए थे और वेतन से नियमित रूप से राशि की कटौती भी की गई थी। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद मकानों की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी जाएगी।
कॉलोनीवासियों के अनुसार कई श्रमिक परिवार पिछले चार दशक से अधिक समय से इन मकानों में रह रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्वामित्व अधिकार नहीं मिल सके हैं। उनका कहना है कि विभिन्न न्यायालयों और अधिकारियों द्वारा भी कई मामलों में श्रमिकों के पक्ष में निर्णय और टिप्पणियां की जा चुकी हैं तथा कुछ मकानों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है।
कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि शेष पात्र श्रमिकों और उनके परिवारों को भी मकानों का मालिकाना हक प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से आवासों में निवास कर रहे परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Related Posts

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

नगरीय निकाय चुनाव और जन्माष्टमी को लेकर जयपुर प्रशासन अलर्ट* जयपुर, 01 सितंबर। जयपुर में एक ओर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, तो दूसरी ओर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

जयपुर प्रशासन अलर्ट: निकाय चुनाव और जन्माष्टमी की तैयारियां तेज़

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

गंजबासौदा में नशे के खिलाफ जनआंदोलन

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

कांठ में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 31 घायल

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

गोरखपुर में 85 वर्षीय महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, धमकी की शिकायत

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

सोजत में कांग्रेस को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज