बड़े मंगलवार पर केले से सजे हनुमानजी, उमड़े श्रद्धालु

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर के मारुति मंदिर में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार केले के फलों से किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी दर्शन उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार चल रहे हैं, जिनका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इसी अवसर पर भगवान का फल-श्रृंगार किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास में हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ मंदिर पहुंचते हैं।
श्रृंगार के लिए बड़ी मात्रा में केले का उपयोग किया गया, जिससे मंदिर का स्वरूप अत्यंत मनोहारी दिखाई दिया। पुजारी ने बताया कि श्रृंगार में उपयोग किए गए फलों का प्रसाद स्वरूप वितरण भी किया जाएगा। प्रसाद वितरण का कार्य बुधवार से प्रारंभ होकर शनिवार तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को फल प्रसाद प्रदान किया जाएगा।
बड़े मंगलवार के अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दर्शन का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़