नर्मदा एवेन्यू में गुंडागर्दी से दहशत, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

नर्मदा एवेन्यू में गुंडागर्दी से दहशत: शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, रहवासियों ने एसपी-एएसपी से लगाई गुहार

सीसीटीवी में कैद मारपीट, दिव्यांग गार्ड पर हमला; तीन दिन बाद भी पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

जबलपुर के गोरखपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले 50 से अधिक परिवार इन दिनों भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। रहवासियों का आरोप है कि इलाके के बदमाश शैवाल नायक उर्फ बमबम और उसके साथी लगातार अपार्टमेंट में आकर हंगामा, गाली-गलौच और मारपीट कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित परिवारों ने थाने में लिखित शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं, जिसमें आरोपी और उसके साथी सुरक्षाकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

दिव्यांग गार्ड के साथ मारपीट, महिलाओं से अभद्रता
9 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ शराब के नशे में अपार्टमेंट में घुस आया और गाली-गलौच शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात आंशिक दिव्यांग सुरक्षा गार्ड संजय झारिया ने जब विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। शोर सुनकर बाहर आई महिलाओं और बच्चों के सामने भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया और अश्लील गालियां दीं।

महिलाओं के बीच दहशत का माहौल
अपार्टमेंट में टहल रही महिलाओं के बीच भी आरोपी ने जमकर उत्पात मचाया। हालात इतने बिगड़ गए कि महिलाएं डर के कारण वहां से हटने को मजबूर हो गईं। बच्चों के सामने हुई इस घटना ने पूरे परिसर में दहशत फैला दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
करीब 15 मिनट तक चली मारपीट की पूरी घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी बार-बार अपनी ड्यूटी का हवाला देता रहा, लेकिन आरोपी लगातार हमला करते रहे।

112 पर कॉल के बाद भी देर से पहुंची पुलिस
रात 11:16 बजे रहवासियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में काफी देर हो गई। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
रहवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। 15 जनवरी से 10 अप्रैल के बीच कई बार इसी तरह के मामले सामने आए हैं। थाने, एसपी ऑफिस और नगर निगम में शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डर के माहौल के चलते कई परिवार अब फ्लैट छोड़ने की तैयारी में हैं।

दिव्यांग गार्ड की शिकायत भी अनसुनी
मारपीट के शिकार सुरक्षाकर्मी संजय झारिया ने गोरखपुर थाना और अजाक थाना में शिकायत दी, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजनीतिक संरक्षण का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

एएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
एएसपी पल्लवी शुक्ला ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें हाल ही में घटना की जानकारी मिली है। वे स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट में बढ़ती गुंडागर्दी और पुलिस की निष्क्रियता ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

बाइट नितिन कमाल थाना प्रभारी गोरखपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में: मुख्यमंत्री

डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केन्द्र में युवा, महिला, किसान और गरीब युवा प्रदेश की ताकत, मेहनत और समर्पण से बनाएं विकसित राजस्थान संबल सखी और माय भारत…

बिटुमिन महंगाई पर राहत: सड़क निर्माण कार्यों को मिलेगा समय विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिटुमिन प्रभावित कार्यों में दी बड़ी राहत पीडब्ल्यूडी विभाग ने आदेश किए जारी, बिटुमिन का प्रावधिक मूल्य विचलन मासिक आधार पर होगा रिलीज सड़क निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में: मुख्यमंत्री

युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में: मुख्यमंत्री

बिटुमिन महंगाई पर राहत: सड़क निर्माण कार्यों को मिलेगा समय विस्तार

बिटुमिन महंगाई पर राहत: सड़क निर्माण कार्यों को मिलेगा समय विस्तार

मुख्यमंत्री सख्त: ड्रग माफिया और अवैध वाहन मॉडिफिकेशन पर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री सख्त: ड्रग माफिया और अवैध वाहन मॉडिफिकेशन पर कार्रवाई के निर्देश

जल जीवन मिशन: जयपुर में 23 जल योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण

जल जीवन मिशन: जयपुर में 23 जल योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकला भव्य चल समारोह

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकला भव्य चल समारोह

भुसावर पुलिस पर हमले की खबर भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन

भुसावर पुलिस पर हमले की खबर भ्रामक, पुलिस ने किया खंडन