जबलपुर में दुकान संचालक पर हमला, मिर्ची डालकर लूट की कोशिश; CCTV वायरल

जबलपुर: आंखों में मिर्ची डालकर दुकान संचालक से मारपीट, लूट का प्रयास; घटना का CCTV वीडियो वायरल

जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा फाटक इलाके में दुकान संचालक पर हुए हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार तीन युवक दुकान में घुसकर संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालते और डंडे से हमला करते दिख रहे हैं।

गढ़ा फाटक में फैली सनसनी:

घटना लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा फाटक इलाके की है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक इलाके में स्थित संयम जैन की दुकान पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और सर पर डंडे से हमला कर दिया।

लूट का भी लगाया आरोप:

दुकान में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि हमले के बाद युवकों ने दुकान में लूट करने का भी प्रयास किया। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात:

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से अरे रविवार को 4:00 से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे तीनों युवक दुकान में घुसते हैं और संचालक पर हमला कर देते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

बाइट संयम जैन पीड़ित

बाइट नवल आर्य थाना प्रभारी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। विजयादशमी का पर्व केवल अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शक्ति के सदुपयोग, कर्तव्य के निर्वहन और अन्याय के…

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने विजयादशमी पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब